ज़िंदगी की बड़ी है कठिन डगर,ख़ुशियों के गीत सदा गुनगुनाते रहो।
हंसते-हंसते ये रास्ता कट जाएगा,गम का बादल सदा यूं ही छंट जाएगा।
प्रेम की डोर यूं ही पकड़ कर चलो,कुछ ना कुछ बोझ जीवन का बंट जाएगा।
उदासी न हो ना ही अफ़सोस हो,मन में यूं ही हमारे नया जोश हो।
प्रीत पलती रहे ज़िंदगी में सदा,मन में अपने न कोई आक्रोश हो।
प्यार के गीत गाते रहो………….।।
See author's posts