Watch this hilarious video !

रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी की कार पर बुधवार की रात मुंबई में कॉन्ग्रेस के गुंडों ने हमला किया था। पूरी पार्टी उनके पीछे पड़ी है। इसी तरह करीब ढाई दशक पहले उनके पीछे बिहार का एक बाहुबली नेता लग गया था। उस नेता का नाम पप्पू यादव है।

पॉंच बार सांसद रहे पप्पू यादव ने 1996 में अर्नब गोस्वामी को कथित तौर पर ‘अगवा’ कर लिया था। तब वे एक सामान्य पत्रकार हुआ करते थे। बकौल अर्नब वह उनका पहला इलेक्शन कवरेज था।

इस घटना के बारे में कुछ साल पहले अर्नब ने खुद एक कार्यक्रम के दौरान बताया था। उन्होंने कहा था कि इंटरव्यू समाप्त कर जब वे जाने लगे तो उन्हें पप्पू यादव के एक आदमी ने रोक लिया। उनसे कहा कि बिना पप्पू यादव की इजाजत के वे नहीं जा सकते।

अर्नब ने बताया कि उन्होंने जाने की इजाजत मॉंगी तो कहा गया कि वे नहीं जा सकते। उन्होंने अपने कैमरामैन की तरफ देखा और पूछा कि ये क्या हो रहा। उसने उन्हें बताया कि वे अगवा किए जा चुके हैं। यह सुन अर्नब को झटका लगा क्योंकि उन्होंने अगवा किए जाने की कई डरावनी कहानियों के बारे में सुन रखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *