वर्दी में सामने आयी DSP बेटी, इंस्पेक्टर पिता ने सैल्यूट कर कहा – “नमस्ते मैडम”

Spread the love

हर पिता चाहता है कि उसकी बेटी वो मुकाम हासिल करें जहां सब उसको सलाम करें। लेकिन उस पल को शब्दों में बयां करना मुश्किल हैं जब पिता अपनी बेटी को सैल्यूट करता है। शायद एक पिता के लिए वो पल गर्व से भरा होगा। कुछ ऐसा ही देखने को मिला तिरुपति में।

यहां आंध्र प्रदेश पुलिस की 2021 में पहली ‘पुलिस ड्यूटी मीट’ ऑर्गेनाइज की गई थी। इस मीटिंग में गुंटूर की 2018 बैच की DSP जेसी प्रशांति भी शामिल होने आई थीं और इस दौरान तिरुपति के ही पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में उनके पिता इंस्‍पेक्‍टर श्‍याम सुंदर ड्यूटी पर थे। DSP जेसी प्रशांति सीनियर ऑफिसर थीं और इस लिहाज से पिता इंस्‍पेक्‍टर श्‍याम सुंदर ने उन्हें देखते ही सैल्‍यूट किया।

इंस्‍पेक्‍टर श्‍याम सुंदर ने DSP जेसी प्रशांति को सैल्‍यूट कर कहा- नमस्‍ते मैडम। वर्दी में सामने खड़ी बेटी ने भी पिता के सैल्‍यूट का मुस्कुरा कर जवाब दिया। वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सच में यह बड़ा प्राउड मोमेंट था। वर्दी में पिता और बेटी की तस्वीर काफी वायरल हो रही है। लोग दोनों को सलाम कर रहे हैं। इंस्‍पेक्‍टर श्‍याम सुंदर ने कहा कि वर्दी में मेरी बेटी सामने आई तो मुझे बहुत गर्व हुआ और एक सीनियर ऑफिसर में उसे सैल्यूट कर काफी खुशी भी महसूस हुई। इंस्‍पेक्‍टर श्‍याम सुंदर ने कहा कि बेटी वर्दी में थी और सीनियर भी इसलिए सामान्‍य ड्यूटी की तरह उन्‍हें सैल्‍यूट किया लेकिन वो पल मेरे लिए गर्व से भरा था।

About The Author

Leave Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *