शर्मिला टैगोर से शादी के लिए मंसूर अली खान पटौदी ने इस अभिनेत्री से किया ….

Spread the love

*शर्मिला टैगोर* से शादी के लिए *मंसूर अली खान पटौदी* ने इस एक्ट्रेस से किया था ब्रेकअप, ऐसे हुई थी पहली मुलाकात
60 और 70 के दशकी सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर से शादी करने के लिए क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी ने सिमि ग्रेवाल से ब्रेकअप कर लिया था. उन्होंने सिमी को अपनी शादी में आने से भी मना किया था, लेकिन सिमी उनकी शादी में बतौर गेस्ट पहुंची थीं.

देश में बॉलीवुड और क्रिकेट के बीच गहरा रिश्ता है. दोनों ही बहुत ही ग्लैमरस इंडस्ट्री है. कई बॉलीवुड एक्ट्रेस ने क्रिकेटर से शादी की है. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली इसकी एक मिशाल पेश करते हैं. हाल ही में उनके एक बेटी का जन्म हुआ है. लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है. इससे पहले 60 और 70 की दशक खूबसूरत अदाकारा शर्मीला टैगोर और हैंडसम क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी ने भी शादी की.

दोनों की लव स्टोरी बहुत ही शानदार है. मंसूर अली खान भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे यंग कप्तान थे और शर्मिला टैगोर पहली भारतीय एक्ट्रेस थी जिन्होंने टैबू को तोड़ा और बिकिनी में पोज दिया. शर्मिला को क्रिकेट से काफी ज्यादा प्यारा था जबकि मंसूर को बॉलीवुड के बारे में कुछ भी नहीं पता था. दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई. यहां दोनों एक-दूसरे के प्रति आकर्षित हुए.

इसके बाद दोनों की मुलाकात हुई और मंसूर ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया. शर्मीला ने मंसूर को हां बोलने में चार साल का वक्त लिया. दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा और लोगों के लिए प्रेरणा बना. लेकिन इनके रिलेशनशिप में कई सारी बधाएं भी आईं, जिसे दोनों ने आसानी से पार किया और 27 दिसंबर 1969 को शाही अंदाज में शादी की.

शर्मिला टैगोर से शादी के लिए मंसूर अली खान पटौदी ने इस एक्ट्रेस से किया था ब्रेकअप, ऐसे हुई थी पहली मुलाकात

लेकिन जब मंसूर अली खान शर्मीला से मिले थे, वो उस दौर की खूबसूरत एक्ट्रेस सिमि ग्रेवाल को पहले से ही डेट कर रहे थे. वह सिमि के साथ प्यार में थे. सिमि क्रिकेट मैच के दौरान उनके साथ दिखाई देती थी. क्रिकेट की दुनिया में लोग उम्मीद कर रहे थे कि मंसूर जल्द ही सिमि से शादी की डेट का एलान करेंगे. लेकिन उनके भाग्य में कुछ और ही था और उनकी मुलाकात शर्मिला से हुई. शर्मिला से शादी करने के लिए उन्होंने सिमि से ब्रेकअप कर लिया.

*प्रस्तुति:महेंद्र रघुवंशी*

About The Author

Leave Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *