पद्म पुरस्कारों का ऐलान, जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को पद्म विभूषण और रामविलास पासवान को मिला पद्म भूषण, देखें पूरी लिस्ट

Spread the love

गणतंत्र दिवस के मौके पर दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। इस बार 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 10 को पद्म भूषण और 102 को पद्मश्री पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है। पद्म विभूषण पाने वालों में जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे और सिंगर एस पी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत) का भी नाम है। वहीं तरुण गोगोईऔर राम विलास पासवान (मरणोपरांत), सुमित्र महाजन को पद्म भूषण से नवाजा जाएगा। 102 हस्तियों को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

 

इन 7 शख्सियतों को पद्म विभूषण
जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे, सिंगर एस पी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत), सैंड कलाकार सुदर्शन साहू, पुरातत्वविद बीबी लाल, मौलाना वहीद्दुीन खान,मेडिसिन के क्षेत्र में कार्य करने वाले डॉक्टर मोनप्पा हेगडे, नरिंदर सिंह कपानी (विज्ञान और इंजीनियरिंग)।

.

 

पद्म भूषण से नवाजी जाएंगी ये 10 हस्तियां
असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया जाएगा। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत), और धर्मगुरु कब्ले सादिक (मरणोपरांत) समेत 10 को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

 

.

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *