Author: नमस्ते Bharat

बंगाल चुनाव: ममता दीदी बाल-बाल बची:

  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार (फरवरी 25, 2021) को इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार होकर पेट्रोल-डीजल के बढ़ती कीमतों का विरोध करने निकलीं। इस दौरान राज्य सचिवालय नबान्न की ओर जाते वक्त एक जगह वह स्‍कूटी पर से अपना संतुलन खो बैठीं और गिरती-गिरती बचीं। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जमकर वायरल हो…

केरल चुनाव: चर्च के कहने पर टिकट देगी कांग्रेस-मेट्रोपॉलिटन आर्कबिशप ने जारी किया निर्देश.

केरल विधानसभा चुनाव मई 2021 में होने वाला है. देश के लगभग सभी राज्यों में शर्मनाक हार झेल चुके कांग्रेस पार्टी के लिए यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है. वहीं अब चुनाव को मद्देनजर रखते हुए केरल के सिरो मालाबार चर्च ने कांग्रेस पार्टी को एक सख्त निर्देश जारी किया है. दरअसल, चंगनास्सेरी आर्कबिशप मार जोसेफ…

‘थोथा चना बाजे घना- एहसान फरामोश हैं राहुल गाँधी’: जहाँ जाते हैं होता है कांग्रेस का बंटाधार

  कॉन्ग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी के त्रिवेंद्रम में दिए बयान के ऊपर भाजपा के कई नेता उनसे नाराज हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से लेकर अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने उन्हें खरी-खरी सुनाई है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तो राहुल को लेकर ये तक कहा है कि वह जहाँ…

दिल्ली दंगा की बरखी, “आज का काला इतिहास’ : महेंद्र रघुवंशी

*आज का काला इतिहास* दिल्ली हिंसा सबसे दुखद जाफराबाद के सांप्रदायिक दंगे रहे, 53 लोगों ने जान गंवाई देश की राजधानी दिल्ली ने 2020 को ऐसे भयानक रूप में देखा है कि वह कभी इतिहास में ऐसा साल नहीं देखना चाहेगी। दिल्ली दंगों का दंश उसे लंबे समय तक डराता रहेगा। आज भी पूर्वी दिल्ली…

बंगाल और महाराष्ट्र को अलग देश घोषित करने की सलाह, बनायें अलग देश “ममता और उद्धव स्वयं बन जाएँ PM: : SFJ के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा.

खालिस्तानी संगठन ‘सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ)’ ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से अपील की है कि आप अपने-अपने राज्यों को ‘भारत से आज़ाद’ घोषित करें। यूट्यूब पर ‘फ्री बंगाल फ्री महाराष्ट्र’ नाम से चैनल बना कर पहला वीडियो भी अपलोड कर दिया गया है, जिसमें SFJ के…

गुजरात से राज्यसभा की दोनों सीट पर भाजपा का हुआ कब्ज़ा, कांग्रेस ने खोया अपनी सीट

  गुजरात से राज्यसभा की दोनों सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। भाजपा के दिनेशचंद्र जमलभाई अननवदिया और रामभाई हरजीभाई मोकरिया ने जीत हासिल की है। गुजरात की ये दोनों सीटें कॉन्ग्रेस के अहमद पटेल और भाजपा के अभय गणपतराय भारद्वाज के निधन के बाद खाली हो गई थीं। BJP’s Dineshchamdra Jemalbhai Ananvadiya…

पुडुचेरी विधानसभा बहुमत परीक्षण: एक और राज्य में कांग्रेस सरकार का पतन मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने सौंपा इस्तीफा.

  पुडुचेरी विधानसभा बहुमत परीक्षण में सोमवार को कांग्रेस सरकार का भविष्य निर्धारित करने के लिए एक दिन का विशेष सत्र बुलाया गया था. इस दौरान उप राज्‍यपाल के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने सदन में विश्वास मत प्रस्ताव पेश किया. मुख्यमंत्री ने सदन को बताया कि उनकी सरकार के पास बहुमत है. हालांकि बाद…

Atmanirbhar Bihar Budget 2021-22 : Live Updates

बिहार का आम बजट (Bihar Budget 2021-22)आज विधानसभा में पेश किया जायेगा. बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद पहली बार बजट पेश करेंगे. आज बिहार के लिए उम्मीदों का दिन है. वहीं विधानसभा में विपक्ष के उपर भी सबों की निगाहें टिकी रहेंगी. सरकार पर लगातार हमलावर रहे विपक्ष के द्वारा हंगामे की भी संभावना देखी जा रही है. नये वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट आकार चालू वित्तीय वर्ष के बजट आकार यानी दो लाख 11 हजार करोड़ के आसपास ही होगा.

 

Live Budget Video
https://www.pscp.tv/w/1vAxRwgyaORKl

बिहार के वित्तमंत्री बजट पेश करने जाते हुए 🇮🇳
May be an image of 1 person and indoor

भाजपा के विधान पार्षद शाहनवाज हुसैन ने प्रश्न का जवाब दिया

विधान परिषद में पहली बार भाजपा के विधान पार्षद सैयद शाहनवाज हुसैन ने प्रश्न का जवाब दिया। उन्होंने भागलपुर सिल्क सिटी के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने तय किया है कि जो भी जमीन बियाडा द्वारा ली गई थी या सरकार के पास है, जो भी सिल्क यूनिट है उस पर उद्योग लगाना और उसमें रोजगार देना सरकार की प्रतिबद्धता है। भागलपुर का सिल्क दुनिया में मशहूर है। इस को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं। वहां हेल्थ सेंटर, स्टूडेंट हॉस्टल और पार्क भी बनाने का काम भी किया जा रहा है।

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में पेपर लीक का मामला उठा तेजस्वी ने सरकार से मांगा जवाब

सदन 2 बजे तक के लिए स्थगित होने से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में पेपर लीक का मामला उठाते हुए नीतीश सरकार से जवाब मांगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि यह गंभीर मामला है और इस पर सरकार को जवाब देना चाहिए। तेजस्वी ने कहा कि बिहार बोर्ड दावा करता है कि वो सीबीएसई पैटर्न पर परीक्षा लेता है। लेकिन सीबीएसई का पेपर लीक नहीं होता लेकिन बिहार बोर्ड की हर परीक्षा का पेपर आउट होता है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अभी ऐसे सवालों को उठाने का समय नहीं है।

सुरक्षाकर्मियों ने तेजस्वी यादव को ट्रैक्टर के साथ अंदर जाने से रोका

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बजट सत्र में शामिल होने के लिए आज अपने आवास से ट्रैक्टर पर सवार होकर विधानसभा के लिए निकले. हालांकि विधानसभा के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तेजस्वी यादव को ट्रैक्टर के साथ अंदर जाने से रोक दिया. इसके बाद तेजस्वी ट्रैक्टर को बाहर छोड़ कर पैदल ही विधानसभा की कार्रवाई में शामिल होने के लिए अंदर गए. इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश में किसान विरोधी सरकार है. ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा सरकार में बैठे लोग भूल चुके हैं. पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही है, आम आदमी परेशान है. महंगाई के मुद्दे पर भाकपा माले के विधायक बेल में आकर धरना दे दिया है.

हंगाामे के साथ बिहार विधानसभा का बजट सेशन फिर शुरू

बिहार बजट का जैसा कि अंदेशा जताया जा रहा था कि हंगामेदार होगा। हंगाामे के साथ शुरू हो गया है। हालांकि ये बजट सेशन 19 फरवरी से ही शुरू हो गया था लेकिन तब कुछ ही घंटों की कार्रवाई के बाद सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। आज से एक बार फिर शुरू हुए बजट सेशन में सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले तमाम विपक्षी पार्टियां राजद, कांग्रेस, सीपीआईएमएल समेत अन्य दलों ने विधानसभा भवन तक पहुंचने और कैंपस में विभिन्न मुददों पर नीतीश और केंद्र नीत मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कृषि कानूनों के खिलाफ और किसान आंदोलन के समर्थन में जहां तेजस्वी ने ट्रैक्टर की सवारी कर विधानसभा पहुंचे वहीं कोरोना जांच में फर्जीवाड़ा के खिलाफ कांग्रेस के विधान पार्षद और प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, प्रेम चंद मिश्रा और समीर कुमार सिंह आदि ने सदन के बाहर नारेबाजी की। उधर सीपीआई एमएल और अन्य विपक्षी नेताओं ने पोस्टर और बैनर लेकर महंगाई को कम करने, शराब तस्करों पर नकेल कसने, शराब तस्करों पर कार्रवाई करने, मुजफ्फुर जहरीली शराब केस की जांच और दोषियो को सजा व बीमार लोगों का इलाज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।