बिहार का आम बजट (Bihar Budget 2021-22)आज विधानसभा में पेश किया जायेगा. बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद पहली बार बजट पेश करेंगे. आज बिहार के लिए उम्मीदों का दिन है. वहीं विधानसभा में विपक्ष के उपर भी सबों की निगाहें टिकी रहेंगी. सरकार पर लगातार हमलावर रहे विपक्ष के द्वारा हंगामे की भी संभावना देखी जा रही है. नये वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट आकार चालू वित्तीय वर्ष के बजट आकार यानी दो लाख 11 हजार करोड़ के आसपास ही होगा.
Live Budget Video
https://www.pscp.tv/w/1vAxRwgyaORKl
बिहार के वित्तमंत्री बजट पेश करने जाते हुए ![]()

भाजपा के विधान पार्षद शाहनवाज हुसैन ने प्रश्न का जवाब दिया
विधान परिषद में पहली बार भाजपा के विधान पार्षद सैयद शाहनवाज हुसैन ने प्रश्न का जवाब दिया। उन्होंने भागलपुर सिल्क सिटी के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने तय किया है कि जो भी जमीन बियाडा द्वारा ली गई थी या सरकार के पास है, जो भी सिल्क यूनिट है उस पर उद्योग लगाना और उसमें रोजगार देना सरकार की प्रतिबद्धता है। भागलपुर का सिल्क दुनिया में मशहूर है। इस को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं। वहां हेल्थ सेंटर, स्टूडेंट हॉस्टल और पार्क भी बनाने का काम भी किया जा रहा है।
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में पेपर लीक का मामला उठा तेजस्वी ने सरकार से मांगा जवाब
सदन 2 बजे तक के लिए स्थगित होने से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में पेपर लीक का मामला उठाते हुए नीतीश सरकार से जवाब मांगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि यह गंभीर मामला है और इस पर सरकार को जवाब देना चाहिए। तेजस्वी ने कहा कि बिहार बोर्ड दावा करता है कि वो सीबीएसई पैटर्न पर परीक्षा लेता है। लेकिन सीबीएसई का पेपर लीक नहीं होता लेकिन बिहार बोर्ड की हर परीक्षा का पेपर आउट होता है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अभी ऐसे सवालों को उठाने का समय नहीं है।
सुरक्षाकर्मियों ने तेजस्वी यादव को ट्रैक्टर के साथ अंदर जाने से रोका
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बजट सत्र में शामिल होने के लिए आज अपने आवास से ट्रैक्टर पर सवार होकर विधानसभा के लिए निकले. हालांकि विधानसभा के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तेजस्वी यादव को ट्रैक्टर के साथ अंदर जाने से रोक दिया. इसके बाद तेजस्वी ट्रैक्टर को बाहर छोड़ कर पैदल ही विधानसभा की कार्रवाई में शामिल होने के लिए अंदर गए. इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश में किसान विरोधी सरकार है. ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा सरकार में बैठे लोग भूल चुके हैं. पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही है, आम आदमी परेशान है. महंगाई के मुद्दे पर भाकपा माले के विधायक बेल में आकर धरना दे दिया है.
हंगाामे के साथ बिहार विधानसभा का बजट सेशन फिर शुरू
बिहार बजट का जैसा कि अंदेशा जताया जा रहा था कि हंगामेदार होगा। हंगाामे के साथ शुरू हो गया है। हालांकि ये बजट सेशन 19 फरवरी से ही शुरू हो गया था लेकिन तब कुछ ही घंटों की कार्रवाई के बाद सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। आज से एक बार फिर शुरू हुए बजट सेशन में सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले तमाम विपक्षी पार्टियां राजद, कांग्रेस, सीपीआईएमएल समेत अन्य दलों ने विधानसभा भवन तक पहुंचने और कैंपस में विभिन्न मुददों पर नीतीश और केंद्र नीत मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कृषि कानूनों के खिलाफ और किसान आंदोलन के समर्थन में जहां तेजस्वी ने ट्रैक्टर की सवारी कर विधानसभा पहुंचे वहीं कोरोना जांच में फर्जीवाड़ा के खिलाफ कांग्रेस के विधान पार्षद और प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, प्रेम चंद मिश्रा और समीर कुमार सिंह आदि ने सदन के बाहर नारेबाजी की। उधर सीपीआई एमएल और अन्य विपक्षी नेताओं ने पोस्टर और बैनर लेकर महंगाई को कम करने, शराब तस्करों पर नकेल कसने, शराब तस्करों पर कार्रवाई करने, मुजफ्फुर जहरीली शराब केस की जांच और दोषियो को सजा व बीमार लोगों का इलाज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
सम्पादक महोदय, बिहार बजट के सम्बंध में विस्तृत जानकारी के लिए आपको साधुवाद। माननीय श्री तार्किशोर प्रसाद जी द्वारा प्रस्तुत बजट का अभिनन्दन करते हैं। ग्रामीण विकास एवं किसानों की बेहतरी के लिए प्रयास का साधुवाद। उम्मीद है भविष्य में हम्लोगो को बेहतर जानकारी मिलेगी