मौन तुम्हारा इतना मादक

Spread the love

मौन तुम्हारा

मौन तुम्हारा इतना मादक,
जब बोलोगे तब क्या होगा ?

नयन तुम्हारे इतने भावुक,
जब देखोगे तब क्या होगा ?
जब से तेरा नाम लिया है,.

वाणी मेरी ऋचा बन गयी.

जब से सुन ली कथा तुम्हारी,
वंशी मेरी व्यथा बन गयी.
चित्र तुम्हारा इतना मोहक,

जब आजोगे तब क्या होगा ?
मौन तुम्हारा इतना मादक,

जब बोलोगे तब क्या होगा ?
मिला संदेश जब तुम आओगे,

घर आंगन का शाप मिट गया.

सूनी गलियों इठलाती हैं,
रोम-रोम का ताप मिट गया.

याद तुम्हारी इतनी चंचल,
जब मिलोगे तब क्या होगा ?

मौन तुम्हारा इतना मादक,.

जब बोलोगे तब क्या होगा ?

जब भी द्वारे सांकल बजती,

धुंधरू सा मन लगा थिरकने.

जब भी पुरवा खुशबू लाती,
तन चंदन सा लगा महकने.

गंध तुम्हारी इतनी मनहर,

जब छू लोगे तब क्या होगा ?

मौन तुम्हारा इतना मादक.

जब बोलोगे तब क्या होगा ?

“प्रतीक्षा” दिसंबर 2004 अंक

में प्रकाशित का पुनः प्रकाशन

 

About The Author

4 comments

  1. हरिनारायण त्रिपाठी Jaipur - Reply

    ‘मौन तुम्हारा’ बहुत अच्छी कविता. आपकी लेखनी में तो जादू है मैडम.

  2. हरिनारायण त्रिपाठी Jaipur - Reply

    ‘मौन तुम्हारा’ बहुत अच्छी कविता. आपकी लेखनी में तो जादू है मैडम.

  3. पंकज कुमार, लखनऊ - Reply

    मौन तुम्हारा इतना मादक वास्तव में बहुत ही मादक है.

Leave Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *