जानिये धन्वन्तरी जयन्ती {धनतेरस) के बारे मे

Spread the love

भगवान धन्वंतरि का जन्म त्रयोदशी के दिन

कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन ही धन्वंतरि का जन्म हुआ था इसलिए इस तिथि को ‘धनतेरस’ के रूप में मनाया जाता है। धन्वंतरि जब प्रकट हुए थे तो उनके हाथों में अमृत से भरा कलश था। भगवान धन्वंतरि चूंकि कलश लेकर प्रकट हुए थे इसलिए ही इस अवसर पर बर्तन खरीदने की परंपरा है, विशेषकर कलश खरीदना शुभ माना जाता है।
धनतेरस पर करे राशि के अनुसार खरीदारी•••••
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
धनतेरस पर आप अपनी राशि के अनुसार खरीदारी करेंगे तो आपके परिवार के ऊपर सदैव मां लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होती रहेगी। धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी की पूजा की जाती है। *ज्योतिषाचार्य वास्तुविशारद तेजस शाह के अनुसार आइए जानते हैं कि किस राशि के लोग कौन सा सामान खरीदें जिससे पूरे परिवार के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती रहे।

मेष राशि:- इस राशि के जातक के लोग धनतेरस पर तांबे की धातु के बर्तन खरीद कर लाए वही दीपावली के दिन पूजन के लिए लाल रंग से रंगे हुए श्री लक्ष्मी जी की मूर्ति खरीदें।आसन के लिए लाल वस्त्र का प्रयोग करे। जिससे मेष राशि के जातकों की दीपावली लक्ष्मीवान होगी।

वृष राशि:- इस राशि के जातक चमकदार पालिश वाले बर्तन खरीदे यदि आप आभूषण ख़रीदना चाहते हैं तो चांदी, हीरा आपके लिए के लिए शुभ रहेगा। लक्ष्मी पूजन के लिए आप सिल्वर रंग से रंगी हुई मूर्ति घर पर पूजन करे। आसन के लिए पीले रंग का वस्त्र प्रयोग करे। घर में आनंद की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि:- इस राशि के जातक धनतेरस पर कांसे के बर्तन या फूल का बर्तन खरीदना शुभ रहेगा पूजन के लिए हरे रंग की श्री लक्ष्मी जी की मूर्ति खरीदे। आसन के लिए गुलाबी रंग का वस्र प्रयोग करे। आपके घर में सुख समृद्धि आएगी।

कर्क राशि:- इस राशि के जातक धनतेरस पर चांदी का बर्तन या आभूषण खरीदना शुभ रहेगा। पूजन के लिए श्री लक्ष्मी जी की मूर्ति सिल्वर रंग या गुलाबी रंग मूर्ति खरीदे। आसन के लिए हरा रंग का वस्त प्रयोग करे। आपको मनचाहा वरदान प्राप्त होगा और महालक्ष्मी जी की कृपा आपके पूरे परिवार के ऊपर बनी रहेगी।

सिंह राशि:- इस राशि के जातक धनतेरस पर तांबे या गोल्ड पॉलिश के बर्तन खरीदें जिससे परिवार पूरा वर्ष भर मंगलमय व्यतीत करेगा पूजन के लिए गोल्डन रंग की श्री लक्ष्मी जी की मूर्ति खरीदें। आसन के लिए लाल मारकीन का प्रयोग करे।

कन्या राशि:- इस राशि के जातक धनतेरस पर काँसे या पीतल का बर्तन खरीदे दीपावली के पूजन में हरे रंग की श्रीलक्ष्मी जी की मूर्ति खरीदें। आसन के लिए नारंगी वस्त्र का प्रयोग करे। जिससे घर में निरंतर सुख समृद्धि प्राप्ति होगी।

तुला राशि:- इस राशि के जातक धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक गुड्स सिल्वर के बर्तन खरीदे। दीपावली के पूजन के लिए पीले रंग की श्रीलक्ष्मी जी की मूर्ति ले। आसन के लिए हल्का हर वस्त का प्रयोग करे। जिससे आपके घर में खुशहाली आएगी।

वृश्चिक राशि:- इस राशि के जातक धनतेरस पर तांबे के बर्तन या सोने का आभूषण खरीदें। दीपावली के पूजन के लिए मूंगा या लाल रंग की श्रीलक्ष्मी जी की मूर्ति खरीदे।आसन के लिए लाल रंग का वस्त्र प्रयोग करे। जिससे परिवार पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

धनु राशि:- इस राशि के जातक धनतेरस पर पीतल के बर्तन या सोने के आभूषण खरीदें। दीपावली पूजन के लिए पीला रंग या पीतल के श्री लक्ष्मी की मूर्ति खरीदें।आसन के लिए गुलाबी रंग का वस्त्र प्रयोग करे। जिससे परिवार के लोगों पर महालक्ष्मी जी की कृपा बनी रहेगी।

मकर राशि:- इस राशि के जातक धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक सामान या लोहे के बर्तन खरीदे। दीपावली पूजन के लिए नीले या श्यामवर्ण मूर्ति खरीदे। आसन के लिए पीला वस्त्र का प्रयोग करे।आपके परिवार के ऊपर माँ लक्ष्मी व शनिदेव की कृपा बनी रहेगी।

कुंभ राशि:- इस राशि के जातक धनतेरस पर मिश्रित धातु या फूल के बर्तन खरीद सकते हैं दीपावली पर पूजन के लिए एक से अधिक रंगों से रंगे श्रीलक्ष्मी जी की मूर्ति खरीदे। आसन के लिए गुलाबी रंग का वस्त्र का प्रयोग करे। जिससे परिवार के लोगों में एकता बनी रहेगी।

मीन राशि:- इस राशि के जातक धनतेरस पर पीतल के बर्तन या सोना,चांदी के आभूषण खरीदे जिससे परिवार में शुभता आएगी। दीपावली पर पूजन के लिए श्रीलक्ष्मी जी की पीली रंग की मूर्ति या लाल रंग से बनी हुए मूर्ति खरीदें। आसन के लिए गुलाबी रंग का वस्त्र का प्रयोग करे। जिससे परिवार के लोगों की एकता अखंडता बनी रहेगी।

इस दिन खरीदी करने से उसमें 13 गुना वृद्धि होती है। इस अवसर पर धनिये के बीज खरीदकर भी लोग घर में रखते हैं। दीपावली के बाद इन बीजों को लोग अपने बाग-बगीचों या खेतों में बोते हैं।

About The Author

3 comments

  1. शिल्पी आनंद, अहमदाबाद - Reply

    धनतेरस के अवसर पर बहुत अच्छी जानकारी, धन्यवाद !

  2. सुरेश शर्मा, जयपुर - Reply

    अतिसुन्दर जानकारी धन्यवाद मैडम

  3. आशीष रंजन - Reply

    किस राशि के व्यक्ति इस धनतेरस पर क्या खरीदें बहुत अच्छी जानकारी है इस लेख में. सीमा जी को धन्यवाद !

Leave Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *