सोचा था कोरोना जा रहा है

Spread the love

सोचा था कोरोना जा रहा है
सुना है वो अपग्रेड होकर आ रहा है

अभी तो छूने से फैलता है
अब क्या निहारने से फैलेगा ???

नाक मुॅह तो ढक लिया
अब क्या आंखो को छिपाना पडेगा ???

घर मे तो बंद किया अपने को
अब क्या रजाई मे रहना पडेगा ???

खूब पिया काढा
अब क्या काढे मे डूबना पढेगा ???

समस्या जा रही है
या भंयकर आ रही है

थाली पीटी
अब क्या सर पीटेगे
दिया जलाया
अब क्या घर जला देगे

खूब डर लिया 2020 मे
अब क्या 2021 मे और ज्यादा डरना पडेगा ???

क्या दुनिया बदल गई
हमको भी बदलना पडेगा

क्या जीवन अब ऐसे ही चलेगा ???

जो कहे सरकार
सुनना तो पडेगा
और जो ना कहे सरकार
वो भी करना पडेगा !!!

कुल मिलाकर
हमको भी खुद अपग्रेड करना पडेगा !!!

About The Author

Leave Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *