कोरोना महामारी के बाद देश में इससे बचाव के लिए वैक्सीनेशन प्रकिया शुरू हो चुकी है। फ्रंटलाइन वर्कर्स के बाद अब सीनियर सिटीजन को वैक्सीन लगाई जा रही है। आने वाले दिनों में वैक्सीन लगा चुके लोगों को कई कामों के लिए वैक्सीन सर्टिफिकेट की जरूरत होगी। यहां हम आपको बताएंगे कि कोविड-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट को के लिए ऑनलाइन कैसे डाउनलोड किया जा सकता है। Also Read – CoWIN registration का आसान तरीका, Aarogya Setu App से भी कर सकते हैं रजिस्टर
वैक्सीन सर्टिफिकेट को कोविन (CoWin) वेबसाइट या ऐप से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके साथ ही आप आरोग्य सेतु ऐप की मदद से भी वैक्सीन सर्टिफिकेट को डाउनलोड किया जा सकता है। नीचे बताए गए कुछ स्टेप्स फॉलो कर आसानी से Covid-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट को डाउनलोड कर सकते हैं। Also Read – How to register on CoWIN 2.0 App: अब आम आदमी को लगेगी Covid vaccine, ये है रजिस्ट्रेशन का तरीका
वैक्सीन सर्टिफिकेट के लिए करें ये तैयारियां
सबसे पहले आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करें। Also Read – 1.5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया JioMeet वीडियो कॉलिंग ऐप
बेनिफिश्यरी रेफरेंस आईडी (ID)
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
कैसें करें आरोग्य सेतु ऐप (Aarogya Setu app) के जरिए Covid-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को डाउनलोड
1.आरोग्य सेतु ऐप को अपडेट करें।
2. ऐप को खोलें और Cowin tab को क्लिक करें।
3. यहां वैक्सीन सर्टिफिकेट (Vaccination Certificate) ऑप्शन को टैप करें।
4. बेनिफिश्यरी रेफरेंस आईडी (Beneficiary Reference ID) पर जाएं और क्लिक करें।
5. इसके बाद आपको बेनिफिश्यरी रेफरेंस आईडी प्रॉवाइड की जाएगी। इसके बाद वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करें।
6. रजिस्ट्रेशन सक्सेसफुल होने के बाद आपको सर्टिफिकेट डाउनलोड करने का ऑप्शन मिलेगा।
ध्यान दें कि आरोग्य सेतु ऐप में आपका जो नंबर अपडेट होगा, उसी से आप अपना रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे और वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड हो पाएगा। अगर आपने आरोग्य सेतु ऐप में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं किया होगा तो आपको दूसरे मैथड से सर्टिफिकेट को डाउनलोड करना होगा। ऐसी स्थिति के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फ़ॉलो करें।
कैसे कोविन (CoWin) वेबसाइड के जरिए Covid-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड करें
1.सबसे पहले ‘https://selfregistration.cowin.gov.in/vaccination–certificate’ वेबसाइट पर जाएं। या सीधे इसी लिंक पर क्लिक करें।
2. इसके बाद एक नया पेज खुलेगा उसमें बेनिफिश्यरी रेफरेंस आईडी (Beneficiary Reference ID) डालें और सर्टिफिकेट को डाउनलोड करें।
कैसे CoWin app की मदद से Covid-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड करें
CoWin app की मदद से भले वैक्सीनेशन के रजिस्ट्रेशन न हो, लेकिन इस ऐप की मदद से वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड किया जा सकता है।इसके लिए CoWin app में अपना Beneficiary ID डालकर सर्टिफिकेट डाउनलोड किया जा सकता है।