कटिहार एसडीपीओ ओमप्रकाश की बेटी ने बजाया डंका:

Spread the love

राजस्थान में कटिहार के SDPO की बेटी ने बजाया डंका:
सीबीएसई की 12 वीं के परीक्षा में लाई 99 % कटिहार में SDPO हैं पिता ओमप्रकाश

कटिहार के एसडीपीओ ओमप्रकाश की बेटी ने राजस्थान में अपने नाम का डंका बजाया है। सीबीएसई 12 वीं के परीक्षा में पटना की बेटी ऋषिका प्रकाश ने 99 प्रतिशत नंबर प्राप्त किया है।

परीक्षा परिणाम के बाद अपने भाई के साथ ऋषिका

वह राजस्थान के सीकर में स्थित मोदी इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च लक्ष्मणगढ़ स्कूल की छात्रा है। इस परीक्षा में ऋषिका को अंग्रेजी में 100 प्रतिशत, बायोलॉजी, पेंटिंग तथा फिजिकल एजुकेशन में 99 प्रतिशत, केमिस्ट्री में 98 प्रतिशत तथा फिजिक्स में 96 प्रतिशत नंबर प्राप्त हुआ है।
ऋषिका के पिता कटिहार में एसडीपीओ हैं मां कुमारी सुधा रानी गृहणी है तथा उनका परिवार पटना में गोला रोड में रहता है ।
ऋषिका अच्छा डॉक्टर बनना चाहती है इसलिए वह स्वयं की मेहनत पर फोकस करती है, अपने ड्रीम को साकार करने के लिए वह सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखती है।
ऋषिका ने अपनी उपलब्धि के लिए अपने माता पिता के साथ अपने स्कूल को भी क्रेडिट दिया है।
श्रोत: दैनिक भास्कर

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *