अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा उच्चाधिकार समिति की बैठक 14 जून को कोलकाता में

🚩अखिल भारतीय जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय युवा प्रभारी एडवोकेट शैलेंद्र जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है की आगामी 14 जून 2026 को अखिल भारतीय जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा सत्र (2025–2028) की “तृतीय ” कार्यकारिणी समिति की बैठक और सर्वोच्च अधिकार समिति कि बैठक एवं “ पश्चिम बंगाल जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा” पदाधिकारियों की शपथ विधि व मंगल मिलन समारोह का आयोजन “पश्चिम बंगाल जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा “ के प्रदेश अध्यक्ष राजनारायण जायसवाल , प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र जायसवाल एवं उनकी मजबुत टीम के नेतृत्त्व में “वरमाला बैंक्वेट, लोकनाथ मंदिर, टी-70, तेघोरिया, पोस्ट ऑफिस: हटियारा, कोलकाता- 700157, चिनार पार्क के पास , कोलकाता ,पश्चिम बंगाल.” के वातानुकूलित सभागार में किया जा रहा है।
🚩 इस अवसर पर स्वजातीय गौरव कलचुरी समाज के सभी प्रमुख निर्वाचित मंत्री , सांसद , विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि करगे शिरकत एवं “ पश्चिम बंगाल जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा” द्वारा सभी का होगा नागरिक अभिनन्दन –सम्मान एवं उच्च पदों पर आसीन समाज बंधु होंगे कलवार जायसवाल रत्न गौरव से सम्मानित किये जायेगे* |
🚩इस अवसर पर जायसवाल जी ने बताया ने बताया कि विशेषकर उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतन्त्र प्रभार राज्य मंत्री श्री रविन्द्र जायसवाल , बिहार सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक कटिहार श्री तार किशोर प्रसाद , विधायक मुगलसराय श्री रमेश जायसवाल एवं अन्य स्वजातीय सांसद, विधायक , जनप्रतिनिधि इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे ।
🚩महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष , श्री राजकिशोर पापा मोदी जायसवाल की अध्यक्षता में इस अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक , पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी , राष्ट्रीय संरक्षक ,प्रसिद्ध उधोगपति अशोक जायसवाल , वरिष्ठ पत्रकार, वरिष्ठ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ,अजय कुमार जायसवाल, राष्ट्रीय संयोजक, जायसवाल अटल गुप्ता , बंगाल प्रभारी, वरिष्ठ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वरचंद साव , राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ जायसवाल , पूर्व विधायक, हरी शंकर जायसवाल , राजनितिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक,राजाराम शिवहरे , युवा अध्यक्ष राजा चौधरी , राष्ट्रीय युवा महासचिव नितेश जायसवाल , महिला महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष,विधायक अनुपमा जायसवाल एवं महिला महासभा के प्रमुख राष्ट्रीय पदाधिकारीगण , सभी प्रमुख राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं देश के उच्च पदों पर प्रतिष्ठित गणमान्य बंधुओं, निकाय के जनप्रतिनिधियों की गरिमामय मौजूदगी रहेगी।
🚩देश के सभी प्रतिष्ठित अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय की महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारीयो की एक वृहत चिंतन बैठक संपन्न होगी, जिसमे यह विचार किया जायेगा कि कलवार, कलाल, कलार एवम कलचुरी समाज किस प्रकार से और मजबूती से संगठित होगा किस प्रकार से उसका राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक उत्थान के साथ साथ सभी कलचुरी उप वर्गों में रोटी- बेटी का संबंध स्थापित हो सकेगा और देश की सामयिक सामाजिक समस्याओं पर विचार मंथन कर, आगामी चुनावों में समाज की राजनैतिक भूमिका, जन हिस्सेदारी , सभी स्तर पर तय की जायेगी।
इस अवसर पर महासभा की राष्टीय बैठक में निम्नलिखित एजेंडा एवं प्रस्ताव पर विचार होगे :-
🚩जातीयगत जनगणना पर “कलाल, कलवार, कलार” शब्द की आवश्यकता ।
🚩उत्तर प्रदेश राज्य में 2027 में चुनाव होने के मद्देनजर महासभा की भूमिका एवं कार्यप्रणाली l
🚩वर्तमान समय में महासभा के समक्ष संगठन को सशक्त, सक्रिय एवं एकजुट बनाने की आवश्यकता है।
🚩 महासभा सदस्यता अभियान के माध्यम से सदस्यता अभियान को गति देते हुए अधिकाधिक समाज के जागरूक महानुभावो को संगठन से जोड़ना |
🚩महासभा को अपनी कार्यप्रणाली को सीमित किन्तु महत्वपूर्ण विषयों पर केन्द्रित करना चाहिए, ताकि ठोस एवं परिणामोन्मुखी कार्य हो सकें।
🚩 महासभा कि प्रमुख प्राथमिकताएँ में शिक्षा क्षेत्र में कार्य योजना एवं छात्रवृत्ति प्रोत्साहन स्कीम कि मजबूत तंत्र हर एक प्रदेश में विकसित करना
🚩 समाज के मेधावी एवं जरूरतमंद छात्रों को मेरिट के आधार पर आर्थिक सहायता प्रदान करना । उदाहरण स्वरूप, एक होनहार छात्र को अखिल भारतीय जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा द्वारा ₹ 3000 प्रतिमाह तथा पश्चिम बंगाल जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा द्वारा ₹3000 प्रतिमाह इस प्रकार कुल ₹6000 मासिक सहायता दी जा रही है — यह एक सराहनीय पहल हैं।
🚩आपातकालीन सहायता — गंभीर परिस्थितियों में जरूरतमंदों को शीघ्र आर्थिक, सामाजिक सहयोग की व्यवस्था तथा समाज की गरीब कन्याओं के विवाह में आवश्यकता पड़ने पर आर्थिक सहयोग ।
🚩संगठन विस्तार — विभिन्न प्रांतों में सक्रियता बढ़ाकर युवा भागीदारी सुनिश्चित करना एवं “विभिन्न प्रांतों में प्रादेशिक/क्षेत्रीय संगठनों के द्वारा समाज उत्थान के कार्यों की जानकारी समाज को मिल सके इस हेतु समन्वय समिति का गठन करना।”
🚩राष्ट्रीय समन्वय — देश भर के सभी महासभाओं , संगठनों के बीच एकता एवं सहयोग को सुदृढ़ करना