Author: अशोक चौधरी "प्रियदर्शी"

कश्मीर से धारा 370 तथा 35 A हटने की कहानी,(Behind the Scenes) :अशोक चौधरी

कहानी धारा 370 और 35 A के हटने की (Behind the scenes) 4 अगस्त 2019 का दिन था, पार्लियामेंट्री काम्प्लेक्स में जबरदस्त हलचल थी, गृह मंत्री ने एक Confidential और High-level की मीटिंग बुलाई थी, जिसमे NSA अजीत डोभाल, होम सेक्रेट्री, RAW और IB के चीफ को बुलाया गया था. मीटिंग की शुरुआत हुई थी…

योगेश्वर कृष्ण भगवान कैसे: अशोक चौधरी

धर्म संस्थापक योगेश्वर श्री कृष्ण के जन्म दिवस की आप सभी महानुभावों को हार्दिक शुभकामनाएं आओ जाने और समझे अपने इस महान पूर्वज के जीवन चरित्र को. भारतीय इतिहास में श्री कृष्ण के सदृश्य कोई दूसरा व्यक्ति इतना महान नही हुआ जिसे योगेश्वर पुकारा जाता हो. श्री कृष्ण के जन्म के समय भारत खण्ड-खण्ड में…

उस्ताद बिस्मिल्लाह खान को नमन: अशोक चौधरी

  विख्यात शहनाई वादक बिस्मिल्लाह खान की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. ‘शहनाई’ को सुप्रसिद्ध बनाने वाले  ‘भारत रत्न’  से सम्मानित विश्व प्रसिद्ध संगीतकार उस्ताद बिस्मिल्लाह ख़ाँ की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ ! उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ाँ एक प्रख्यात हिंदुस्तानी शहनाई वादक थे। “भारत रत्न” से सम्मानित विस्मिल्ला खां का जन्म डुमराँव (बिहार)…

तालिबान बना विश्व का सबसे शक्तिशाली लड़ाका: अशोक चौधरी

तालिबान के हाथ लग गई शक्तिशाली एयरफोर्स… हो सकता है भारत के खिलाफ बहुत बड़ा प्रयोग ? इस वक्त तालिबान दुनिया का सबसे शक्तिशाली आतंकवादी संगठन बन चुका है जिसके पास अपनी एक पूरी की पूरी सेना है. यहां तक कि एयरफोर्स भी है. साल 2002 में अमेरिका ने अफगानिस्तान में एक एयरफोर्स बनाई थी…

कुंडलिनी जागरण व अनाहत (हृदय) चक्र का रहस्य : राजीव जायसवाल

जानते हैं कुण्डलिनी जागरण एवं अनाहत चक्र का रहस्य (ह्रदय ) के विषय में प्रसिद्ध अध्यात्म उपदेशक राजीव जायसवाल C.A ठाकुर तुम में सब गुण , सब गुण , हम में केवल अवगुण , अवगुण | ठाकुर हम पापी , हम कामी , क्षमा करो घट घट के स्वामी | ठाकुर कण कण तुम व्यापा…

माउंटेन मैन दशरथ मांझी का प्रेम निशानी: अशोक चौधरी

17 अगस्त माउंटेन मैन दशरथ मांझी की पुण्यतिथि, जानिये कैसे प्यार के लिये अकेले चीर डाला पहाड़ का सीना आज माउंटेन मैन दशरथ मांझी की पुण्यतिथि, जानिये कैसे प्यार के लिये अकेले चीर डाला पहाड़ का सीना प्यार तो सब करते हैं लेकिन कोई-कोई ही ऐसा होता है जिनका प्यार इतिहास बन जाता है। ऐसा…

अफगानिस्तान का इतिहास और तालिबान : अशोक चौधरी

तालिबान क्‍या है, कहां से करता है कमाई ? अफगानिस्‍तान के वर्तमान और इतिहास के बारे में जानिए –


अशोक कुमार चौधरी

करीब 20 साल पहले, अमेरिका के नेतृत्‍व में दावा हुआ कि अफगानिस्‍तान से तालिबानी शासन का अंत हो गया है। अभी ज्‍यादा वक्‍त नहीं गुजरा है और हालात यह हैं कि अफगान राष्‍ट्रपति अशरफ गनी विदेश भाग चुके हैं, काबुल में तालिबान की एंट्री हो चुकी है। एक डर जो मन में कहीं छिपा बैठा था कि तालिबान के वापस आते ही दमन और अत्‍याचारों का दौर शुरू होगा, वह अब सच साबित होने लगा है। मगर ऐसा भी न समझें कि पिछले 20 साल बड़े शांति से गुजरे। अमेरिका और उसकी साथी सेनाओं का अफगानिस्‍तान पर पूरा नियंत्रण कभी था ही नहीं। हिंसा लगातार जारी रही… नतीजा आज हम सबके सामने है।
अफगानिस्‍तान में इस समय जैसे हालात हैं, 1996 में काफी कुछ ऐसी ही स्थिति थी। तब तालिबान ने काबुल पर कब्‍जा कर लिया था, आज फिर काबुल ढहने को है।

क्‍या है तालिबान ?

पश्‍तून में तालिबान का मतलब ‘छात्र’ होता है, एक तरह से यह उनकी शुरुआत (मदरसों) को जाहिर करता है। उत्‍तरी पाकिस्‍तान में सुन्‍नी इस्‍लाम का कट्टरपंथी रूप सिखाने वाले एक मदरसे में तालिबान का जन्‍म हुआ। सोवियत काल के बाद जो गृहयुद्ध छिड़ा, 1990s के उन शुरुआती सालों में तालिबान मजबूत हुआ। शुरुआत में लोग उन्‍हें बाकी मुजाहिदीनों के मुकाबले इसलिए ज्‍यादा पसंद करते थे क्‍योंकि तालिबान का वादा था कि भ्रष्‍टाचार और अराजकता खत्‍म कर देंगे। मगर तालिबान के हिंसक रवैये और इस्‍लामिक कानून वाली क्रूर सजाओं ने जनता में आतंक फैला दिया।

संगीत, टीवी और सिनेमा पर रोक लगा दी गई। मर्दों को दाढ़ी रखना जरूरी हो गया था, महिलाएं बिना सिर से पैर तक खुद को ढके बाहर नहीं निकल सकती थीं। तालिबान ने 1995 में हेरात और 1996 में काबुल पर कब्‍जा कर लिया था। 1998 आते-आते लगभग पूरे अफगानिस्‍तान पर तालिबान की हुकूमत हो चुकी थी।

 

तालिबान की कमाई कहां से होती है?

तालिबान को पैसों की कोई कमी नहीं। हर साल एक बिलियन डॉलर से ज्‍यादा की कमाई होती है। एक अनुमान के मुताबिक, उन्‍होंने 2019-20 में 1.6 बिलियन डॉलर कमाए। तालिबान की इनकम के मुख्‍य जरिए इस प्रकार हैं:

ड्रग्‍स: हर साल 416 मिलियन डॉलर

खनन: पिछले साल 464 मिलियन डॉलर

रंगदारी: 160 मिलियन डॉलर

चंदा: 2020 में 240 मिलियन डॉलर

निर्यात: हर साल 240 मिलियन डॉलर

रियल एस्‍टेट: हर साल 80 मिलियन डॉलर

दोस्‍तों से मदद: रूस, ईरान, पाकिस्‍तान और सऊदी अरब जैसे देशों से 100 मिलियन डॉलर से 500 मिलियन डॉलर के बीच सहायता

तालिबान को कौन चलाता है? दुनिया में आतंक कब-कब फैलाया?

तालिबान का नेतृत्‍व क्‍वेटा शूरा नाम की काउंसिल करती है। यह काउंसिल क्‍वेटा से काम करती है। 2013 में तालिबान के संस्‍थापक मुल्‍ला उमर की मौत हुई और उसके उत्‍तराधिकारी मुल्‍ला अख्‍तर मंसूर को 2016 की ड्रोन स्‍ट्राइक में मार गिराया गया। तबसे मावलावी हैबतुल्‍ला अखुंदजादा तालिबान का कमांडर है। उमर का बेटा मुल्‍ला मोहम्‍मद याकूब भी हैबतुल्‍ला के साथ है। इसके अलावा तालिबान का सह-संस्‍थापक मुल्‍ला अब्‍दुल गनी बरादर और हक्‍कानी नेटवर्क का मुखिया सिराजुद्दीन हक्‍कानी भी तालिबान का हिस्‍सा है।

तालिबान ने साल 2001 में बामियान में स्थित महात्‍मा बुद्ध की दो मूर्तियों को बम से उड़ा दिया था।
2012 में तालिबान ने एक स्‍कूली छात्रा मलाला युसूफजई को निशाना बनाया। मलाला को बाद में नोबेल शांति पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया।
इतनी तेजी से कब्‍जा कैसे कर रहा तालिबान ?

2014 से ही अमेरिका यहां पर सैनिकों की संख्‍या में कटौती कर रहा है। तालिबान इस बीच अपनी पकड़ मजबूत करता रहा। इस साल जब अमेरिका ने वापसी में जल्‍दबाजी दिखाई तो तालिबान को मौका मिल गया। आज और कुछ हफ्ते पहले के वक्‍त में सबसे बड़ा बदलाव यह आया है कि अफगानिस्‍तान में अमेरिका का एक भी लड़ाकू विमान नहीं है। वहां के लिए खाड़ी और एयरक्राफ्ट कैरियर्स से विमान उड़ान भरते हैं। जिन मैकेनिक्‍स ने अफगान एयरफोर्स के विमान ठीक किए थे, वे भी चले गए हैं। दूसरी तरफ, तालिबान के पास करीब 85,000 लड़ाके हैं और वे पिछले 20 सालों की सबसे ज्‍यादा मजबूत स्थिति में हैं।

सिर्फ 10 दिन में 20 साल की कोशिशें बेकार

अप्रैल में अमेरिका ने कहा था कि वह अफगानिस्‍तान से सेना हटाएगा। उसके बाद से तालिबान ने उन-उन इलाकों पर कब्‍जा कर‍ लिया है, जहां सालों से उसकी हुकूमत नहीं थी। लगभग हर राज्‍य की राजधानी पर तालिबान का शासन हो गया है। ऊपर के ग्रैफिक्‍स में आप देख सकते हैं कि पिछले 10 दिनों में तालिबान ने कहां-कहां कब्‍जा किया है।

अफगानिस्‍तान में अस्थिरता का आलम दो-तीन नहीं, पांच दशक से भी पुराना है।

1933 में जाहिर शाह को गद्दी मिली। इसके बाद चार दशक तक शांति रही।
1950 के दशक में प्रधानमंत्री मोहम्‍मद दाऊद ने सोवियत संघ से नजदीकी बढ़ानी शुरू कर दी।
तख्‍तापलट के बाद 1973 में दाऊद ने सत्‍ता हासिल की। अफगानिस्‍तान एक गणतंत्र घोषित हुआ।
1979 में सोनियत आर्मी ने हमला बोल दिया। दाऊद की हत्‍या के बाद एक कम्‍युनिस्‍ट सरकार का गठन किया गया।
मुजाहिदीन लगातार विदेशी ताकतों का विरोध करते रहे। 1985 में उन्‍होंने एक गठबंधन बना लिया।
1989 में सोवियत ने पूरी तरह अफगानिस्‍तान खाली कर दिया, लेकिन शांति के बजाय हिंसा शुरू हो गई। मुजाहिदीन तत्‍कालीन सरकार को उखाड़ फेंकना चाहते थे।
1996 में तालिबान ने काबुल पर कब्‍जा कर लिया। नजीबुल्‍लाह को पकड़ने के बाद बर्बरता से मार दिया गया। पाकिस्‍तान और सऊदी अरब ने तालिबानी सरकार को मान्‍यता दी।
9/11 हमलों के बाद अफगानिस्‍तान ने तालिबान के खिलाफ तेजी से ऐक्‍शन लिया। तालिबान ने ओसामा बिन लादेन को हैंडओवर करने से मना कर दिया था।
2002 में NATO ने अफगानिस्‍तान की सुरक्षा अपने हाथ में ले ली। हामिद करजई को पहला राष्‍ट्रपति चुना गया।
2004 में अफगानिस्‍तान का नया संविधान बना। करजई पहले राष्‍ट्रपति निर्वाचित हुए।
2009 में अमेरिका ने कहा कि वह 1,40,000 सैनिक और भेजेगा।
2011 में अमेरिका ने ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान में मार गिराया।
2013 में तालिबान के संस्‍थापक मुल्‍ला उमर की कराची में मौत हुई।
2014 से अमेरिकी सैनिकों में कमी शुरू की गई। अफगान सुरक्षा बलों ने जिम्‍मा संभालना शुरू क‍िया। उग्रवाद बढ़ने लगा।
2020 आते-आते तालिबान की पकड़ खासी मजबूत हो चुकी थी। अमेरिका ने 29 फरवरी को उनके साथ शांति समझौता किया कि 14 महीनों के भीतर देश छोड़ देंगे।
9 सितंबर 2021: वह आखिरी तारीख जिससे पहले अमेरिकी सैनिक अफगानिस्‍तान छोड़ देंगे।

छपते-छपते

क्‍या है और कैसे काम करेगा e-RUPI: अशोक चौधरी

क्‍या है और कैसे काम करेगा e-RUPI, जानिए इसके बारे में सबकुछ   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ड‍िजिटल सेवाओं को लेकर काफी ध्‍यान देते हैं। अब पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से डिजिटल भुगतान के लिए ‘ई-रुपी’ की शुरुआत किया है। इसे कैशलेस और संपर्क रहित माध्यम बताया जा रहा है। ऐसे में यह जानना…

“जिहाद” कहानी प्रेमचंद की: अशोक चौधरी

अगर मैं आपसे पूछूँ कि “नमक का दरोगा”, “पूस की रात”, “पंच परमेश्वर”, “कफन” आदि किसकी कहानियां हैं तो आप झट से जबाब देंगे – मुंशी प्रेमचंद…. यदि मैं आपसे पूछूँ कि “ईदगाह” किसकी कहानी है, तब भी आप झट से कहेंगे – मुंशी प्रेमचंद…क्योंकि हम सभी ने अपने स्कूली पाठ्यक्रम में अवश्य ही यह…