Category: Education

हां मैं बिहार हूं- बिहार दिवस की शुभकाभना

*बिहार हूँ मैं* चाणक्य की नीति हूँ… आर्यभट्ट का आविष्कार हूँ… महावीर की तपस्या हूँ मैं… बुद्ध का अवतार हूँ… *हाँ..! मैं बिहार हूँ।* सीता की भूमि हूँ… विद्यापति का संसार हूँ… जनक की नगरी हूँ मैं… माँ गंगा का श्रृंगार हूँ… *हाँ..! मैं बिहार हूँ।* चंद्रगुप्त का साहस हूँ… अशोक की तलवार हूँ… बिंदुसार…

‘अमृत महोत्सव’ का मोदीजी ने किया शुरुआत 15 अगस्त 2023 तक चलेगा: अशोक चौधरी

इस महोत्सव के दौरान देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा। पीएम मोदी ने कहा कि इस महोत्सव के 5 स्तंभों पर जोर दिया गया है। इनमें फ्रीडम-स्ट्रगल-एक्शन-अचीवमेंट और रिजॉल्व जैसे स्तंभ शामिल हैं। पीएम मोदी बोले कि इतिहास साक्षी है किसी राष्ट्र का गौरव तभी जागृत रहता है, जब वो अपने इतिहास की परंपराओं…

सुखद दाम्पत्य जीवन: विवाह कब,क्यों और किससे- सीमा चौधरी

वैवाहिक चिंतन मनन हमारा समाज आज बच्चों के विवाह को लेकर इतना दिग्भ्रमित हो गया हे कि आपस मे रिश्ते ही नहीं हो पा रहे हें, केवल अभिभावक ही नहीं बल्कि विवाह योग्य युवक-युवती भी और अच्छा और सुन्दर और अच्छी नौकरी और बड़ा घर पता नहीं और क्या क्या की तलाश ?????? आज 27-28-32-34…

आयुर्वेद बनाम एलोपैथी चिकित्सा: पिताजी की डायरी से

आयुर्वेद बनाम ऐलोपैथ दोनो प्रकार के डॉक्टर्स के पास जाने के बाद का अनुभव । “एक 50 वर्षीय पुरुष रोगी ऐलोपैथ डॉक्टर के पास: सर मुझे कमर में कई दिनों से असहनीय दर्द हो रहा है, कई बार यह दर्द पैरो की तरफ जाता है जिससे चलने में परेशानी होती है, इसके अलावा गर्दन में…

UPA शासनकाल में अग्रेसिव लेंडिंग के नाम पर किया गया बैंकिंग सेंक्टर को कमजोर: नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में बजट के कार्यान्वयन पर बोलते हुए देश की इकोनॉमी में बैंकिंग और इंश्योरेंस सेक्टर पर बात की। देश के फाइनेंशियल सेक्टर को लेकर सरकार का विजन बिलकुल स्पष्ट बताते हुए उन्होंने कहा कि देश में कोई भी डिपोजिटर हो या कोई भी इन्वेस्टर, दोनों ही विश्वास और…

क्यों खौला हिन्दुओं का खून: गोधरा कांड 59 कारसेवकों को ट्रैन में जिन्दा जला दिया गया.

27 फरवरी को लगी थी साबरमती एक्सप्रेस की बोगी में आग, अगले 3 दिन तक गूंजती रहीं गुजरात की हवा में चीखें

आइए जानते हैं OPCका मतलब: अकेला व्यक्ति भी शुरू कर पाएगा अब अपनी खुद की कंपनी: अशोक चौधरी

  वर्ष 2021-22 के बजट में कई नई बातें हैं। जैसे कि यह पहला डिजिटल बजट है। कृषि और ग्रामीण विकास की आधारभूत संरचना में निवेश के लिए एक अलग कोष बनाना भी बिलकुल नया प्रयास है। इस बजट के द्वारा उन्होंने कोरोना महामारी के बाद एक नए भारत की नींव की कई ईंटें लगाई…

Atmanirbhar Bihar Budget 2021-22 : Live Updates

बिहार का आम बजट (Bihar Budget 2021-22)आज विधानसभा में पेश किया जायेगा. बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद पहली बार बजट पेश करेंगे. आज बिहार के लिए उम्मीदों का दिन है. वहीं विधानसभा में विपक्ष के उपर भी सबों की निगाहें टिकी रहेंगी. सरकार पर लगातार हमलावर रहे विपक्ष के द्वारा हंगामे की भी संभावना देखी जा रही है. नये वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट आकार चालू वित्तीय वर्ष के बजट आकार यानी दो लाख 11 हजार करोड़ के आसपास ही होगा.

 

Live Budget Video
https://www.pscp.tv/w/1vAxRwgyaORKl

बिहार के वित्तमंत्री बजट पेश करने जाते हुए 🇮🇳
May be an image of 1 person and indoor

भाजपा के विधान पार्षद शाहनवाज हुसैन ने प्रश्न का जवाब दिया

विधान परिषद में पहली बार भाजपा के विधान पार्षद सैयद शाहनवाज हुसैन ने प्रश्न का जवाब दिया। उन्होंने भागलपुर सिल्क सिटी के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने तय किया है कि जो भी जमीन बियाडा द्वारा ली गई थी या सरकार के पास है, जो भी सिल्क यूनिट है उस पर उद्योग लगाना और उसमें रोजगार देना सरकार की प्रतिबद्धता है। भागलपुर का सिल्क दुनिया में मशहूर है। इस को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं। वहां हेल्थ सेंटर, स्टूडेंट हॉस्टल और पार्क भी बनाने का काम भी किया जा रहा है।

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में पेपर लीक का मामला उठा तेजस्वी ने सरकार से मांगा जवाब

सदन 2 बजे तक के लिए स्थगित होने से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में पेपर लीक का मामला उठाते हुए नीतीश सरकार से जवाब मांगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि यह गंभीर मामला है और इस पर सरकार को जवाब देना चाहिए। तेजस्वी ने कहा कि बिहार बोर्ड दावा करता है कि वो सीबीएसई पैटर्न पर परीक्षा लेता है। लेकिन सीबीएसई का पेपर लीक नहीं होता लेकिन बिहार बोर्ड की हर परीक्षा का पेपर आउट होता है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अभी ऐसे सवालों को उठाने का समय नहीं है।

सुरक्षाकर्मियों ने तेजस्वी यादव को ट्रैक्टर के साथ अंदर जाने से रोका

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बजट सत्र में शामिल होने के लिए आज अपने आवास से ट्रैक्टर पर सवार होकर विधानसभा के लिए निकले. हालांकि विधानसभा के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तेजस्वी यादव को ट्रैक्टर के साथ अंदर जाने से रोक दिया. इसके बाद तेजस्वी ट्रैक्टर को बाहर छोड़ कर पैदल ही विधानसभा की कार्रवाई में शामिल होने के लिए अंदर गए. इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश में किसान विरोधी सरकार है. ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा सरकार में बैठे लोग भूल चुके हैं. पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही है, आम आदमी परेशान है. महंगाई के मुद्दे पर भाकपा माले के विधायक बेल में आकर धरना दे दिया है.

हंगाामे के साथ बिहार विधानसभा का बजट सेशन फिर शुरू

बिहार बजट का जैसा कि अंदेशा जताया जा रहा था कि हंगामेदार होगा। हंगाामे के साथ शुरू हो गया है। हालांकि ये बजट सेशन 19 फरवरी से ही शुरू हो गया था लेकिन तब कुछ ही घंटों की कार्रवाई के बाद सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। आज से एक बार फिर शुरू हुए बजट सेशन में सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले तमाम विपक्षी पार्टियां राजद, कांग्रेस, सीपीआईएमएल समेत अन्य दलों ने विधानसभा भवन तक पहुंचने और कैंपस में विभिन्न मुददों पर नीतीश और केंद्र नीत मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कृषि कानूनों के खिलाफ और किसान आंदोलन के समर्थन में जहां तेजस्वी ने ट्रैक्टर की सवारी कर विधानसभा पहुंचे वहीं कोरोना जांच में फर्जीवाड़ा के खिलाफ कांग्रेस के विधान पार्षद और प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, प्रेम चंद मिश्रा और समीर कुमार सिंह आदि ने सदन के बाहर नारेबाजी की। उधर सीपीआई एमएल और अन्य विपक्षी नेताओं ने पोस्टर और बैनर लेकर महंगाई को कम करने, शराब तस्करों पर नकेल कसने, शराब तस्करों पर कार्रवाई करने, मुजफ्फुर जहरीली शराब केस की जांच और दोषियो को सजा व बीमार लोगों का इलाज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

 

स्वदेशी सोलर हीटेड मिलीट्री टेंट गलवान में 10 सैनिकों के लिए

ये है सोनम वांगचुक … नाम नहीं सुने है ?? नहीं सुने है तो आपको सुनना चाहिए और जानना भी। अभी इन्होंने भारतीय सेना के लिए गलवान घाटी में एक सोलर हीटेड मिलिट्री टेंट का निर्माण किया है। जिसकी जानकारी देते हुए ये फोटो पोस्ट किए है। रात्रि के 10 बजे टेंट के अंदर +15℃…