बंगाल चुनाव: ममता दीदी का चंडी पाठ करने से उनका तुष्टिकरण का पाप धूल जायेगा क्या ?

Spread the love

 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) तुष्टिकरण की राजनीति को लेकर आलोचनाओं के केंद्र में रहती हैं। लेकिन, विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही बंगाल की राजनीति हिंदुत्व के इर्द-गिर्द घूमने लगी है। हाल में ममता बनर्जी की चंडी पाठ से शिव पूजा तक की तस्वीरें सामने आईं है। लेकिन, लगता है ‘जय श्रीराम’ का नारा पार्टी को अभी भी सुहा नहीं रहा है।

एक टीवी डिबेट में बंगाल की बारासात लोकसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार सांसद बनीं टीएमसी नेता काकोली घोष दस्तीदार ने भगवान श्रीराम और ‘जय श्रीराम’ को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने यह टिप्पणी एबीपी न्यूज के शो ‘संविधान की शपथ’ के दौरान की। बहस चुनाव में ‘धार्मिक प्रतीकों का इस्तेमाल कितना सही’ विषय पर केंद्रित थी।

ABP न्यूज़ पर रोमाना ईसार खान के डिबेट शो में उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा भी मौजूद थे। इस दौरान TMC सांसद ने कहा, “हम ‘जय श्रीराम’ बोल कर किसी की हत्या नहीं करते हैं।” उन्होंने कहा कि हम भगवान श्रीराम को भी मान्यता देते हैं। लेकिन जब उनकी पूजा की जाती है तो हम सिया-राम को साथ में बिठा कर पूजते हैं। इस पर संबित पात्रा ने उनसे पूछा, “क्या आप कभी बोल सकती हैं कि अल्लाहु अकबर बोल कर कोई बम फोड़ता है?”

उन्होंने पूछा कि क्या पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बोल सकती हैं कि ‘अल्लाहु अकबर’ बोल कर किसी ने चाकू घोंप दिया था और गर्दन काट दी थी? TMC सांसद के इस बयान पर उनकी क्लास लगाते हुए संबित ने उनसे कहा कि आप भगवान श्रीराम और माँ दुर्गा को अलग-अलग कर के नहीं देख सकते। उन्होंने पूछा कि ‘जय श्री राम’ का नारा लगाते हुए रेप करने या हत्या करने की बात कोई कैसे बोल सकता है?

About The Author

Leave Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *