क्या मिला क्या खोया कुछ याद नहीं: डॉ बीना सिंह “रागी”

Spread the love

संसार के भीड़ के कोलाहल में
तन और धन चलता जा रहा है
खामोशी से मौन होकर बिन बोले
उम्र से एक-एक दिन निकलता जा रहा है
क्या मिला क्या खोया कुछ याद नहीं
कुछ पाने की अब कोई फरियाद नहीं
सब कुछ तो है मेरे पास
मेरी सांसे मेरी धड़कन मेरे एहसास
इससे बड़ी दौलत क्या होगी
थम जाएगी जिस दिन सांसे
जिंदगी को जिंदगी से उस दिन मोहलत होगी
प्रेम मोहब्बत मान अपमान
की गठरी कब तक ढोया जाएगा
इतनी बोझ लेकर अब ना सोया जाएगा
थक सा गया है अब यह अंग अंग
किसे बताऊं अपनी बातें अंतरंग
मिलना बिछड़ना सब एक खेला है
सच बताओ इंसान इस भीड़ में भी निपट अकेला है

डॉ बीना सिंह “रागी”

About The Author

Leave Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *